ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: बिहार में थाना के मालखाना से भारी मात्रा में हथियार और गोलियों की चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां मुफस्सिल थाना के पुराने भवन में स्थित थाना के मलखाना में हथियारों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मालखाना प्रभारी वीरेश सिंह ने पु

Bihar News: बिहार में थाना के मालखाना से भारी मात्रा में हथियार और गोलियों की चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां मुफस्सिल थाना के पुराने भवन में स्थित थाना के मलखाना में हथियारों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मालखाना प्रभारी वीरेश सिंह ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचना दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मलखाना प्रभारी विरेश सिंह सीवान जिले के रहने वाले हैं तथा 2 साल पहले ही सेवा निवृत हो गए हैं। लेकिन अभी भी वह मालखाना के प्रभार में है। उन्होंने बताया कि 50 से 60 हथियार तथा 50 से 60 कारतूस 25 हजार से अधिक नगदी सोना चांदी के जेवर आदि गायब है।


उन्होंने बताया कि जब वह मालखाना देखने पहुंचे तो वह चौंक गए। क्योंकि मलखाना के खिड़की में लगे जाली को तोड़कर मालखाना से हथियार एवं कारतूस चोरी करने गई है। मालखाना के अंदर स्थित लोहे के कई बक्सा को तोड़कर हथियार तथा कारतूस गायब किए गए हैं।


इस संबंध में पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। वह पिछले दो सालों से मांलखाना का प्रभार देने के लिए परेशान है। मुफस्सिल थाना के पुराने परिसर में अब यातायात थाना खोल दिया गया है। यहां का प्रभार सेवानिवृत्ति दारोगा को वीरेश सिंह को अभी तक जारी है। 


बता दें कि इसी परिसर में यातायात थाना है। जहां दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहते है। चुकी इस संबंध में रोहतास के एसपी का कहना है कि यह मामला माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान में है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता