ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Bihar News: आरजेडी विधायक की गाड़ी ने छात्रा को उड़ाया, युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर भागे; MLA बोले- जो खर्च होगा मिल जाएगा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी की गाड़ी ने बाइक सवार छात्र को उड़ा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल युवक को इला

Bihar News: आरजेडी विधायक की गाड़ी ने छात्रा को उड़ाया, युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर भागे; MLA बोले- जो खर्च होगा मिल जाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी की गाड़ी ने बाइक सवार छात्र को उड़ा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब आरजेडी विधायक से परिजनों ने फोन पर बात की तो विधायक ने कहा कि इलाज में जो भी खर्च आएगा दे दिया जाएगा। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास की है।


घायल छात्र की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मद मुर्तजा के 17 साल के बेटे मोहम्मद फरदीन रुप में की गई है। फरदीन दसवीं का छात्र है, स्कूल के काम से भगवान से मझोलिया की तरफ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद विधायक के ड्राइवर ने छात्रा को कहा कि साइड हो जाओ नमाज पढ़ने में देरी हो रही है। गार्ड और चालक नमाज पढ़ने के लिए पूर्व मंत्री इसराइल मंसुरी की गाड़ी लेकर निकले थे।


घायल मोहम्मद फरदीन ने बताया कि भागवानपुर् चौक से मौझौलिया चौक की तरफ से स्कूल जाने के दौरान विधायक की गाड़ी ने उसे रौंद डाला था। गार्ड और ड्राइवर उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए। वही पूरे मामले पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कांटी के आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा है गाड़ी में वह मौजूद नहीं थे। घटना हुई है जो भी इलाज का खर्च होगा वह उपलब्ध कराया जायेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता