ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar News: फिर से चर्चा में हैं नीतीश कुमार के बवाली विधायक, वायुसेना के पूर्व अधिकारी ने जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधायक अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अक्सर उनपर तरह तरह के आरोप लगते रहते हैं। जेडीयू विधायक पर एक बार फिर से

Bihar News: फिर से चर्चा में हैं नीतीश कुमार के बवाली विधायक, वायुसेना के पूर्व अधिकारी ने जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधायक अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अक्सर उनपर तरह तरह के आरोप लगते रहते हैं। जेडीयू विधायक पर एक बार फिर से जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि वायुसेवा के पूर्व अधिकारी ने लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के चहेते विधायक एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं।


दरअसल, भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर वायुसेवा के पूर्व सार्जेंट नंदन कुमार यादव ने जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। रंगरा इलाके की 13 बीघा जमी के विवाद को लेकर यह आरोप लगाया गया है। पूर्व सार्जेंट ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। नंदन कुमार ने आरोप लगाया है कि गोपाल मंडल दूसरे पक्ष के लोगों को जबरन उनकी जमीन पर कब्जा दिला रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन की फर्जी रसीद कटा रखी है। विधायक गोपाल मंडल पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार की शाम जबरन सीओ कार्यालय खुलवाया और दूसपरे पक्ष के लोगों के साथ सीओ पर दबाव बना रहे थे। जानकारी मिलने पर जब नंदन यादव वहां पहुंचे तो विधायक ने धमकी दी। उनका आरोप है कि एमएलए ने कहा है कि अभी जमीन पर कब्जा करवाएं हैं, जान भी बरवा देंगे।


विधायक की धमकी के बाद पूर्व सार्जेंट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, विधायक गोपाल मंडल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि वह हमेशा कमजोर लोगों का साथ देते हैं। उन्होंने कहा है कि जमीन दूसरे पक्ष ने कब्जा नही किया है बल्कि पूर्व सार्जेंट ने ही गलत तरीके से विकलांग चंद्रेश्वरी यादव की जमीन का रसीद कटा लिया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता