ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बठवाड़ा गाँव में भीषण अगलगी, दर्जनों घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की शिवदहा पंचायत के बठवाड़ा गाँव में देर रात अचानक आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों का

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बठवाड़ा गाँव में भीषण अगलगी, दर्जनों घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की शिवदहा पंचायत के बठवाड़ा गाँव में देर रात अचानक आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


आग लगने के बाद, घरों के लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सफल रहे। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से फैलती गई और एक के बाद एक कई घर इसकी चपेट में आ गए।


आग की सूचना मिलने पर बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुँचे और गायघाट सीओ शिवांगी पाठक को सूचित किया। पंचायत समिति पति विजय कुमार राय द्वारा सूचना दिए जाने पर अग्निशमन विभाग के दो वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक अग्निशमन विभाग के वाहन पहुँचे, तब तक लगभग सभी घर जलकर राख हो चुके थे। आग से प्रभावित परिवारों में राजेश राय, मुकेश राय, राकेश यादव, राम सुंदर यादव सहित करीब दर्जन परिवार शामिल हैं।


प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह और गायघाट विधायक निरंजन राय ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को मुआवज़े के साथ-साथ अन्य मदद भी देने की माँग की है। सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि वे स्वयं संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी के साथ घटनास्थल पर जाकर आग से हुए नुकसान की जाँच कर रहे हैं। जाँच रिपोर्ट के बाद सभी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवज़े की राशि दी जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता