ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से पहले डीजे ट्रॉली ने 10 से अधिक महिला और बच्चों को रौंदा; हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत

Bihar News: लव मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन फिर बेचने की कोशिश, नेपाल की पीड़िता ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 28 Nov 2024 05:12:39 PM IST

Bihar News: लव मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन फिर बेचने की कोशिश, नेपाल की पीड़िता ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

- फ़ोटो

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला ने प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करवाने और उसे बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस महिला ने हबीबपुर थाने में एक आवेदन देकर हबीबपुर निवासी एक युवक और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ प्रेम विवाह किया और शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। शादी के बाद एक बच्चे के जन्म के बाद, महिला को प्रताड़ित किया गया और उसे हैदराबाद में बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह वह अपने बच्चे के साथ भागलपुर पहुंचने में सफल रही।


महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में भी एक लिखित आवेदन दिया है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।