ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Bihar News: गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी महिला, कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

MUNGER: मुंगेर मे पिछले तीन दिनों से लापता महिला का शव गांव के ही कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक महिला बीते 1 नवंबर की रात गांव के ही काली मंदिर दीप जलाने गई थी और वापस

Bihar News: गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी महिला, कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे पिछले तीन दिनों से लापता महिला का शव गांव के ही कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक महिला बीते 1 नवंबर की रात गांव के ही काली मंदिर दीप जलाने गई थी और वापस घर नहीं लौटी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक की है।


मृतक महिला की पहचान बांक निवासी विनोद यादव की 48 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूबी देवी एक नवंबर को गांव में स्थित काली मंदिर में पूजा करने गई थी और घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


थक हारकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को तलाश कर ही रही थी कि सोमवार को उसका शव गांव के कुएं से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला मंदिर से लौट रही होगी इसी दौरान वह कुएं में गिर गई होगी हालांकि पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।