Hindi News / news / Bihar News: आरा में भीषण अगलगी की घटना, कपड़ा गोदाम में लगी आग...

Bihar News: आरा में भीषण अगलगी की घटना, कपड़ा गोदाम में लगी आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 08, 2024, 4:33:15 PM

Bihar News: आरा में भीषण अगलगी की घटना, कपड़ा गोदाम में लगी आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान

- फ़ोटो

Arrah: आरा में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गयी। शादी और ठंड का कपड़ा गोदाम में भारी मात्रा में रखा हुआ था। यहां टेंट हाउस का कपड़ा भी रखा हुआ था। अचानक गोदाम में आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। 


आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही इसकी लपटें नजर आ रही थी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


अगलगी की इस घटना मे गोदाम में सारा माल जलकर खाक हो गया। इस घटना में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके की है जहां गोदाम में कपड़ा रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।