1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 26, 2024, 8:00:56 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी में बुढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने गया युवक खुद गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा पंचायत वार्ड नंबर 7 रामाधार पासवान के बेटे कृष्णनंदन पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णनंदन अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने के लिए गया था। इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चों को डूबता देख वह उन्हें बचाने चला गया।
दोनों बच्चों को बचाने के दौरान कृष्णनंदन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोनों बच्चों की जान तो बच गई लेकिन कृष्णनंदन की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
कृष्णनंदन विदेश में रहकर मजदूरी करता था। आगामी 1 जून को दुबई का फ्लाइट का टिकट बन चुका था। वह दुबई जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।