ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: रील बनाने के चक्कर में 6 युवक-युवती गंगा में डूबे : दो ने तैरकर बचाई जान : चार अब भी लापता

KHAGARIA : रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को वायरल करने के चक्कर में युवा किसी भी हद को पार करने लगे हैं। हालांकि कभी-कभी रील के चक्कर में उन्हें अपनी जान तक

बिहार: रील बनाने के चक्कर में 6 युवक-युवती गंगा में डूबे : दो ने तैरकर बचाई जान : चार अब भी लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को वायरल करने के चक्कर में युवा किसी भी हद को पार करने लगे हैं। हालांकि कभी-कभी रील के चक्कर में उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां नदी में रील बनाने के चक्कर में छह युवक-युवतियां डूब गए। घटना अगुवानी गंगा घाट की है।


दरअसल, शनिवार को कुछ लड़के और लड़कियां अगुवानी घाट पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। एक युवक और एक युवती तो किसी तरह से जान बचाकर गंगा से बाहर निकल आए लेकिन चार लड़के गंगा के गहरे पानी में चले गए। बाल-बाल बचे दोनों युवक-युवती को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे चारों लड़कों की तलाश कर रही है। लापता लड़कों में मुकेश चौधरी, राजन कुमार, आदित्य कुमार और श्याम कुमार शामिल हैं। मौके पर परबत्ता के CO और थानाध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।