ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार: मोबाइल पर गाना सुन रही थी छोटे भाई की पत्नी, नाराज भैंसुर ने चाकू मार कर हत्या कर दी

PATNA: बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक भैंसुर यानि जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह मोबाइल पर गाना बजाकर सुन र

बिहार: मोबाइल पर गाना सुन रही थी छोटे भाई की पत्नी, नाराज भैंसुर ने चाकू मार कर हत्या कर दी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक भैंसुर यानि जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह मोबाइल पर गाना बजाकर सुन रही थी। भैंसुर ने चाकू से गोद गोद कर अपने भावज की हत्या कर दी।


वाकया पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा खेम पंचायत के वासुदेव छपरा गांव की है। मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर बड़े भाई का अपने छोटे भाई की पत्नी से विवाद हुआ और उसका खूनी अंत हुआ। आरोपी योद्धा महतो है जिसने अपने भाई विनोद महतो की पत्नी रीना देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने योद्धा महतो को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में विनोद महतो ने कहा कि शुक्रवार की रात उसके घर में पत्नी और बच्चे मोबाइल पर गाना बजाकर सुन रहे थे. ठीक सटे उनका भाई योद्धा महतो अपने परिवार के साथ रहता है। योद्धा महतो विनोद महतो के घर में घुसा और गाना बंद करने को कहा. लेकिन विनोद की पत्नी रीना देवी ने मोबाइल पर गाना बंद करने से मना कर दिया।


 इसके बाद योद्धा महतो, दशरथ महतो, नीलू देवी, किशोरी देवी, रतन महतो घर में घुस आये और गाली-गालौज करते हुए मारपीट करने लगे. रीना देवी और उनके बच्चों को पीटा गया और फिर योद्धा महतो ने चाकू से वार कर रीना की हत्या कर दी।


घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी योद्धा यादव को उसी समय गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया की मृतक के पति द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।