ब्रेकिंग
डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार: मोबाइल चोरी करने पर दो लड़कों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां मोबाइल की चोरी करना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को बिजली के पोल से बांध कर तालिबानी सजा दे दी। दोन

बिहार: मोबाइल चोरी करने पर दो लड़कों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां मोबाइल की चोरी करना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को बिजली के पोल से बांध कर तालिबानी सजा दे दी। दोनों युवक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन लोगों को उनपर दया नहीं आई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना महना-मझौलिया पथ के चैलाभार के पास की है।


बताया जा रहा है कि टेंट संचालक गुड्डू कुमार का मोबाइल चोरी हो गया था। गुड्डू ने चोरी गए मोबाइल को संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शक के आधार पर दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ की गई तो वे डर गए और जब उनकी तलाशी ली गई तो गुड्डू का मोबाइल उनकी जेब से बरामद हुआ। मोबाइल चुराने के बाद आरोपियों ने उसे स्वीच ऑफ कर दिया था ताकि किसी को पता नहीं चले कि मोबाइल उनके पास है।


दोनों के पास से मोबाइल मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और दोनों पो बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। दोनों आरोपी युवक महोदीपुर पंचायत के चैलाभार चैता गांव के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। दोनों की बेरहमी से पिटाई करने के बाद लोगों ने दोनों से कान पकड़कर उठक बैठक कराया और फिर चोरी नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता