Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों में जाने पर रोक Bihar Assembly Election 2025 : पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग; जानिए इन सवालों का जवाब Bihar News: नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा पहुंचे बाबा दरबार...रूद्राभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे इतने GEN-Z, चुनावी नतीजे पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए
1st Bihar Published by: Updated Thu, 05 Jan 2023 02:38:43 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पिछले 5 दिनों से सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाई है। इसके चलते राज्य में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। यहां ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। 17 जिलों में कोल्ड डे के हालात हैं। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में तापमान गिरने की चेतावनी दर्ज की है।
बिहार में बढ़ते ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। राज्य के अंदर लोग बिना कोई ठोस बड़ी वजह घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिसके बाद अब इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि, अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान मे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान रात्रि के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। ये स्थिति 10 जनवरी तक रहने की संभावना है।
बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। लेकिन, पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के अंतिम और जनवरी में बिहार में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है। इससे बारिश होने की वजह से कोहरे के प्रभाव में कमी आती है। लेकिन, बारिश की कमी और टर्फ रेखा सक्रिय होने से पश्चिम विक्षोभ निष्क्रिय है। इससे ठंड लगातार बढ़ रहा है। कोहरा नहीं रहने और हवा चलने के कारण शहर से प्रदूषण छंट रहा है। बुधवार को एक्यूआई लेवल 272 रिकॉर्ड किया गया है। यह खराब श्रेणी में है। लेकिन बहुत खराब श्रेणी से कम प्रदूषण है। लोगों को लगातार दो दिनों से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है।