ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: मेला में नाच देखकर घर लौट रहा था युवक, बीच रास्ते में बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या

MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों ने मेला में नाच देखकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अरार ओपी क्षेत्र के डफरा की है। शुक्रवार की सुबह घटना के विरोध में सै

बिहार: मेला में नाच देखकर घर लौट रहा था युवक, बीच रास्ते में बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA:  मधेपुरा में अपराधियों ने मेला में नाच देखकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अरार ओपी क्षेत्र के डफरा की है। शुक्रवार की सुबह घटना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


मृतक शख्स की पहचान डफरा गांव निवासी राजेश ऋषि देव के बेटे अजय ऋषि देव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय अपने दोस्तों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नाच देखने के लिए डफरा गया हुआ था। रात में करीब 8 बजे वह घर से निकला था। नाच देखकर अजय अपने घर लौट रहा था इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से अजय की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे पहले अजय ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद अजय के परिजन रातभर परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली की अजय की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच को कई घंटे तक जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता