Hindi News / news / बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोसी समेत कई नदियां उफान पर,...

बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोसी समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों गांव जलमग्न

1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 14, 2019, 8:23:24 AM

बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोसी समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों गांव जलमग्न

- फ़ोटो

PATNA: गर्मी और लू के सितम के बाद अब बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. प्रदेश के कई नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी उफान पर है तो वहीं गंगा, सोन और गंडक का भी जलस्तर बढ़ा है. उत्तर बिहार और नेपाल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सरकार ने संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है. जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को भी अलर्ट कर दिया गया है. सीतामढ़ी के सुप्‍पी में परसा के पास तटबंध टूटने से लोगों में हाहाकार मच गया है. इसी तरह, सुपौल में कोसी के जल स्‍तर में तेजी से वृद्धि हुई है. वहां का सुरक्षा तटबंध टूट गया है. शनिवार को बाढ़ में डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. कई जिलों में सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है. गंगा के जल स्‍तर में वृद्धि देखा जा रहा है, जबकि कमला, बागमती समेत अधवारा समूह की नदियां उफनाई हुई हैं. यह सब नेपाल में भारी बारिश के कारण हुआ है. आपको बता दें नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से से जीना दुश्वार हो गया है. पिछले 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अबतक 16 लोग लापता हैं.