ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पैसों के विवाद में युवक की हत्या : बगीचे में खून से सना शव मिलने से सनसनी

SAITAMARHI : सीतामढ़ी में आम के बगीचे से सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी में फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों

बिहार: पैसों के विवाद में युवक की हत्या : बगीचे में खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAITAMARHI : सीतामढ़ी में आम के बगीचे से सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी में फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।


मृतक की पहचान पकड़ी मठवा पंचायत के पकरी चौक निवासी मथुरा लाल करण के 40 वर्षीय बेटे सुशील कुमार कर्ण के रूप में की गई है। मृतक 6 भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक सुशील कुमार पेशे से ग्रामीण शिक्षक था और छोटे-छोटे बच्चों को पढाने का काम करता था।


घटना के बाद चर्चा का बाजार भी गर्म है। जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही हैं। बताया जाता है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले सुशील को शराब पिलाई और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि सुशील ब्याज पर पैसा देने का काम भी करता था और पैसे के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता