ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली, इस दिन होगा एग्जाम, एक सीट पर 7 कैंडिडेट

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की तारीख जारी कर दी गई है। आयोग

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली, इस दिन होगा एग्जाम, एक सीट पर 7 कैंडिडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की तारीख जारी कर दी गई है। आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर जो तारीख बताई गई है उसके अनुसार तीसरे चरण के शिक्षक बहाली के लिए 15 मार्च और 16 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी।


बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी कर यह कहा गया है कि, 15 मार्च को पहले पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। इसमें मध्य विद्यालय कक्षा 6-8 के लिए गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू की परीक्षा होगी।


वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसमें 1 से 5 के सभी विषयों की परीक्षा होगी। इसमें सामान्य, उर्दू और बांग्ला शामिल है।


उसके बाद अगले दिन यानी 16 मार्च को एक ही पाली में दोपहर 12:00 से लेकर 2:30 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस पाली में हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।


वहीं, तीसरे चरण की बहाली में नया आरक्षण सिस्टम लागू किया गया है। कुल मिलाकर आरक्षण का दायरा 75% हो गया है। सरकार ने बिहार में आरक्षण की सीमा 50% से बढ़कर 65% कर दिया है। इसके अलावा सवर्ण में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पहले से मिलने वाला 10% आरक्षण मिलता रहेगा।


उधर, इस बार की बहाली के लिए प्राथमिक में 28026 पद के लिए 160644 अभ्यर्थी, मध्य विद्यालय में 19645 पद के लिए 213940 अभ्यर्थी और माध्यमिक के 16970 पदों के लिए 144735 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा उच्च माध्यमिक में 22373 पद के लिए 61986 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।