ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में शातिर चोरों का उत्पात: एकसाथ तीन शोरूम को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे

ARWAL: अरवल में शातिर चोरों एक ही रात तीन शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोर एक के बाद एक तीन शोरूम में घुसे और लाखो रूपए की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों

बिहार में शातिर चोरों का उत्पात: एकसाथ तीन शोरूम को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में शातिर चोरों एक ही रात तीन शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोर एक के बाद एक तीन शोरूम में घुसे और लाखो रूपए की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।


दरअसल, अरवल सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 किनारे अहियापुर के पास देर रात चोरों ने बड़े इत्मीनान के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नगदी समेत शोरूम से कई सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। चोरों पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सदर थाना से महज 500 किलोमीटर दूरी पर चोरी की घटना कई सवाल खड़े कर रहे हैं।


चोरों ने हीरो, बजाज और टीवीएस शोरूम को निशाना बनाया है। घटना के बाद सदर थाना अध्यक्ष एवं सदर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की। चोरों ने हीरो शोरूम का पहले शटर काटा और उसके बाद कैश समेत 8 लाख के पार्ट्स की चोरी कर ली। वहीं बजाज शोरूम से भी लाखों कैश एवं सामानों की चोरी की गई है। सदर थाना की पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर जांच में जुटी गई है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता