ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंच पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक जवान घायल; हालत नाजुक

SASARAM: सासाराम में शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने जमकर फायरिंग भी की। इस फायरिंग में उत्पाद वि

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंच पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक जवान घायल; हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने जमकर फायरिंग भी की। इस फायरिंग में उत्पाद विभाग के सिपाही को गोली लग गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारगंज की है।


गोली लगने से घायल आरा के रहने वाले सिपाही गोविंद कुमार को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है की गोली सिपाही के बाएं कंधे में फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारगंज में कुछ लोग शराब बेचने और खरीदने का काम कर रहे हैं।


इसी सूचना पर जब टीम पहुंची तो शराब बेचने वाले लोग एकजुट हो गए और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे। जब उत्पाद विभाग की टीम सख्ती दिखाने की कोशिश की तो ताबड़तोड़ फायरिंग किया जाने लगा। जिसमें गोली लगने से उत्पाद विभाग के एक जवान घायल हो गया है। 


बता दें कि जिले में पुलिस पर हमले की लगातार वारदात सामने आ रही है। पिछले महीने भी अपराधियों ने दरिगांव थाना क्षेत्र में एक पुलिस को गोली मार दी थी। वही दो-तीन दिन पहले भी डेहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों की गैंग ने शराब की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता