ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, तीन जवान घायल

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर किया हमला, तीन जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरार की है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को शराब बेचने की सूचना मिली थी। उत्पाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरार गांव में छापेमारी करने पहुंच गई। उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही शराब धंधेबाज आक्रोशित हो गए और हमला बोल दिया।


शराब कारोबारियों के हमले में उत्पाद विभाग के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जबकि उनकी गाड़ी में भी हमलावरों ने तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता