ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

शराबबंदी में चारो ओऱ छलक रहे जाम: नवादा में लोगों ने थाना घेरा, अररिया में सिपाही बना शराब तस्कर का साझीदार

PATNA : शराबबंदी वाले नीतीश के बिहार में चारो ओऱ जाम छलक रहे हैं. नवादा में गांव में शराब बेचने और पीने वाले के जुल्म के शिकार लोगों ने त्रस्त होकर थाने को घेरा. अररिया में पु

शराबबंदी में चारो ओऱ छलक रहे जाम: नवादा में लोगों ने थाना घेरा, अररिया में सिपाही बना शराब तस्कर का साझीदार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : शराबबंदी वाले नीतीश के बिहार में चारो ओऱ जाम छलक रहे हैं. नवादा में गांव में शराब बेचने और पीने वाले के जुल्म के शिकार लोगों ने त्रस्त होकर थाने को घेरा. अररिया में पुलिस का एक सिपाही शराब तस्कर के साथ मिलकर कारोबार कर रहा था. बिहार के कई जिलों में आज फिर भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई. 


अररिया में पुलिस का सिपाही शराब तस्कर का पार्टनर
अररिया में पुलिस का एक सिपाही शराब तस्कर का पार्टनर निकला. दरअसल 6 महीने पहले ही अररिया के नरपतगंज थाने में शराब लदा एक ट्रक पकड़ा गया था. जब डीएसपी ने शराब तस्कर से पूछताछ की तो पता चला कि बिहार पुलिस का एक सिपाही गौतम कुमार तस्कर को सारी खबर देता था. कब शराब का ट्रक निकालना है कब चेकिंग रहेगी. पुलिस कहां छापेमारी करेगी इसकी सारी सूचना सिपाही से शराब तस्कर को मिल जाती थी. 6 महीने बाद शराब तस्कर के पार्टनर सिपाही गौतम कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. सिपाही गौतम कुमार फिलहाल पूर्णिया के कसबा थाने में तैनात था. अररिया की नरपतगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पूर्णिया के ही शराब तस्कर विक्की यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. नरपतगंज थानेदार एमए हैदरी ने सिपाही औऱ शराब तस्कर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.


शराब के कारोबार से त्रस्त लोगों ने थान घेरा
उधर नवादा में गांव में शराब के कारोबार से त्रस्त लोगों ने थाने को घेरा. नरहट प्रखंड के पुन्थर पंचायत के दरगाही बिगहा गांव के लोग शुक्रवार को थाने पहुंचे औऱ घेराव कर दिया. बाद में थानेदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए. थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई महीनों से भारी मात्रा में शराब की बिक्री की जा रही है. गांव में हर रोज पूरे इलाके के शराबियों का जमावडा होता है. नशे में आने के बाद शराबी उत्पात मचाते हैं. शराबियों के उत्पात से हर रोज गांव में फसाद हो रहा है. 


शराबियों का उत्पात
उधर सुपौल के राजगांव में शराब के नशे में धुत्त होकर उत्पात मचा रहे दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है. शराब के नशे में चूर होकर वे उत्पात मचा रहे थे. थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि दोनों ट्रक चालक मधुबनी जिला के बाबूबन्दी थाना क्षेत्र के मुहद्दी निवासी दिनेश राय तथा ध्यानी राय है. उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया. दोनों चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

टैग्स