ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में रोड रेज की वारदात: साइड नहीं देने पर बदमाशों ने मासूम समेत दो लोगों को मारी गोली, फायरिंग से हड़कंप

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गो

बिहार में रोड रेज की वारदात: साइड नहीं देने पर बदमाशों ने मासूम समेत दो लोगों को मारी गोली, फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घटना घोड़ासहन थाना के घोरासहन बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायलों की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया निवासी 10 वर्षीय बच्चा प्रमुख कुमार और 35 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमुख कुमार की अंगुली में और राजेश्वर के बाजु में गोली लगी है। घायल ने बताया कि बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई है। 


घायल राजेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि दरपा क्षेत्र में बाढ़ के कारण धान का बिचड़ा सब बह गया। जिसके बाद रोपनी के लिए बिचड़ा खरीदकर पिकअप से दरपा के लोहडिया अपने गांव जा रहे थे, तभी मेन रोड के सेंट्रल बैंक के पास साइड लेने को लेकर बाइक सवार बदमाशों से विवाद हो गया और बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष शम्भू मांझी ने बताया कि घटना स्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। अपराधियों के धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम