ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार: कट्टा के साथ रील बनाना पड़ गया भारी, वायरल होने के चक्कर में पहुंच गए हवालात

ARWAL: रील बनाने का नशा युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में कानून का भी खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। हथियार के साथ रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन भी ले र

बिहार: कट्टा के साथ रील बनाना पड़ गया भारी, वायरल होने के चक्कर में पहुंच गए हवालात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: रील बनाने का नशा युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में कानून का भी खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। हथियार के साथ रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन भी ले रही है बावजूद इसके ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कट्टा के साथ रील बनाना दो लड़कों को भारी पड़ गया।


दरअसल, परासी थाने की पुलिस ने थाना गेट के पास वाहन जांच के दौरान एक देसी कट्टा के साथ दो युवकों को  गिरफ्तार किया है। एसपी विद्या सागर के निर्देश पर शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। परासी थाना के गेट के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लड़कों को रोका।


पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो कट्टा के साथ बनाई गई रील उनके मोबाइल में कैद था। पुलिस ने सख्त पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर कामता मठिया गांव से देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सोनू कुमार एवं अमरजीत कुमार दोनों कामता मठिया गांव के ही रहने वाले हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता