ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी: बारिश के कारण ध्वस्त हुई एक और पुलिया, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

MOTIHARI: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण पिछले 20 दिनों के भीतर 10 से अधिक पुल-पुलिया धराशायी हो चुके हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी: बारिश के कारण ध्वस्त हुई एक और पुलिया, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण पिछले 20 दिनों के भीतर 10 से अधिक पुल-पुलिया धराशायी हो चुके हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां बारिश के कारण एक और पुलिया ध्वस्त हो गई है। बीस दिन के भीतर पुल टूटने की यह 13वीं घटना है।


दरअसल, घटना मधुबन प्रखंड के लोहरगांवा की है, जहां आरसीसी पुलिया शनिवार को ध्वस्त हो गई। करीब चार साल पहले इस पुलिया का निर्माण कराया गया था। दो लाख रुपए की लागत से इस पुलिया का निर्माण कराया गया था, जो बारिश के कारण टूट गई। पुलिया के टूटने से करीब 400 की आबादी प्रभावित हो गई है।


लोहरगांवा के सहनी टोला और अनुसूचित जाति टोला का संपर्क भंग हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के अभी पांच साल भी पूरे नहीं हुए थे और पुलिया ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। इससे पहले बीते 22 जून को घोड़ासहन के अमवा में करीब 1.69 करोड़ की लागत से बना पुल ढलाई के बाद ध्वस्त हो गया था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम