ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, राज्य पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

PATNA: आगामी 25 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के दौरान किसी तरह की कोई अशांति और उपद्रव की घटना न हो इसको लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है। राज्य पुलिस मु

बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, राज्य पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी 25 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के दौरान किसी तरह की कोई अशांति और उपद्रव की घटना न हो इसको लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।


दरअसल, आने वाले होली के त्योहार को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और राज्य पुलिस मुख्यालय को जरूरी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। 20 से 28 मार्च तक राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी। खास परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।


राज्य पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि 24 मार्च को होलिका दहन एवं 25 मार्च को पूरे राज्य में होली पर्व मनाया जाना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सान्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश 20.03.2024 से 28.03.2024 तक बंद किया जाता है।