ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

बिहार में भारी अफवाह: जितिया व्रत के बाद सभी बेटों को खाना है पार्ले जी बिस्किट, वरना हो जाएगी बड़ी अनहोनी

PATNA : बिहार में कोई भी अफवाह बड़ी तेजी से फैलती है. नमक का स्टॉक खत्म होने की अफवाह हो या फिर मुंहनोचवा या चोटीकटवा की अफवाह. एक समय ये सारे अफवाह बिहार में जंगल में लगी आग क

बिहार में भारी अफवाह: जितिया व्रत के बाद सभी बेटों को खाना है पार्ले जी बिस्किट, वरना हो जाएगी बड़ी अनहोनी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोई भी अफवाह बड़ी तेजी से फैलती है. नमक का स्टॉक खत्म होने की अफवाह हो या फिर मुंहनोचवा या चोटीकटवा की अफवाह. एक समय ये सारे अफवाह बिहार में जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैले. ऐसा ही एक ताजा मामला पार्ले जी बिस्किट और जितिया पर्व से जुड़ा सामने आया है.


बिहार में महिलाएं संतान की दीर्घ, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए इस दिन जितिया व्रत रखती हैं. बताया जा रहा है कि बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अफवाह फैली कि जिनके घर में महिलाएं जितिया की हुई हैं अगर उनके घर में जितने सारे बेटे हैं अगर उन्होंने  पार्ले जी बिस्किट नहीं खाई तो उनके साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है.


बस फिर क्या था, देखते ही देखते पूरा जिला इस अफवाह का जैसे शिकार ही हो गया और दुकानों के बहार बस लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं. हालत तो ये हुई कि दुकानों पर पार्ले-जी बिस्किट का स्टॉक तक अब खत्म हो गया है. यह अफवाह सीतामढ़ी से निकलकर अब बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी समेत कई इलाकों में फैल गई है.


सीतामढ़ी में फैली इस अफवाह का आसपास के जिलों में भी प्रभाव देखा गया और कुल चार जिलों के लोग धरल्ले से Parle-G खरीदने लगे. लोग एक-दूसरे को बताने लगे कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पार्ले जी खानी है, अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है. इस अफवाह के कारण इन जिलों में दुकानों से पारले-जी बिस्किट गायब हो गया. लोग आनन-फानन में बिस्किट कर कालाबाजारी करने लगे.


बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह आग की तरह फैला. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक अफरा-तफरी दिखी. हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह अफवाह कब और किसने फैलाई. दुकानदारों की मानें तो सीतामढ़ी ही नहीं आसपास कुछ अन्य जिलों में भी इसी विचित्र अफवाह के कारण पार्ले-जी की बिक्री जबरदस्त रूप से बढ़ गई है. अब तो इसकी भयंकर मांग को देखते हुए दुकानदार भी अपने बड़े और अगके स्टॉक में भी पार्ले-जी मंगवा रहे हैं.