ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?

बिहार में पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा युवक गिरफ्तार : नूपुर शर्मा को दी थी धमकी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पाकिस्तानी संगठन से जुड़े एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सूरत की स्पेशल ब्रांच

बिहार में पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा युवक गिरफ्तार : नूपुर शर्मा को दी थी धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पाकिस्तानी संगठन से जुड़े एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सूरत की स्पेशल ब्रांच की टीम ने चक अब्दुल्ला गांव से मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद अली की गिरफ्तारी उसके मामा के घर से हुई है। बताया गया है कि इसी मोहम्मद अली ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व उमेश्वर राणा को हत्या की धमकी दी थी। मोहम्मद अली लगातार पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली पर कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और साजिश रचने का आरोप है। इसका नेटवर्क गुजरात के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथियों के साथ रहा है। पुलिस ने सबसे पहले इसके मोबाइल को जब्त कर उसकी जांच की। जिससे पता चला कि वह सूरत व पाकिस्तान के सदस्यो सें लगातार अलग-अलग वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्टेड था। 


इसके बाद सूरत पुलिस ने मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस मोहम्मद अली को सूरत लेकर जायेगी। उपदेश राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबु बक्र तिमोल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला खुला है। सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से होने के बाद गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों को जोड़ा है। उसने ही शहनाज उर्फ अली को पाकिस्तानी संगठन के साथ जोड़ा था। गिरफ्तार युवक नेपाल में शहनाज के नाम से जाना जाता है।