ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में पकड़ौआ विवाह! चाय पिलाने के बहाने राजस्व कर्मचारी को बुलाया, फिर फिल्मी स्टाइल में करा दी शादी

BEGUSARAI: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। बेगूसराय में लड़की वालों ने पहले तो राजस्व कर्मचारी को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और बाद में अपनी लड़

बिहार में पकड़ौआ विवाह! चाय पिलाने के बहाने राजस्व कर्मचारी को बुलाया, फिर फिल्मी स्टाइल में करा दी शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। बेगूसराय में लड़की वालों ने पहले तो राजस्व कर्मचारी को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और बाद में अपनी लड़की को परीक्षा दिलाने के बहाने राजस्व कर्मचारी के पास भेज दिया और थाने में बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज करा दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी राजस्व कर्मचारी को हुई वह लड़की के साथ थाने पहुंचा, जहां उसकी मंदिर में शादी करा दी गई।


दरअसल, छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी श्याम नारायण महतो का बेटा रिंटू कुमार सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। समस्तीपुर के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव रिंटू के घर भेजा था लेकिन रिंटू ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कर रिश्ता वापस लौटा दिया। इसी बीच एक महिना पहले जब रिंटू छुट्टियों पर घर आया था तभी लड़की भी अपने रिश्तेदार के घर रिंटू के गाव पहुंची थी।


लड़की के रिश्तेदारों ने राजस्व कर्मचारी रिंटू को चाय पर अपने घर बुलाया और वहां लड़की से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद रिंटू वापस सीतामढ़ी चला गया। इसी बीच लड़की के रिश्तेदार ने राजस्व कर्मचारी को फोन किया कि एक युवक का परीक्षा सीतामढ़ी में पड़ा है और उसके ठहरने की व्यवस्था करने को कहा गया। जिस पर राजस्व कर्मचारी मान गया और कहा कि कोई दिक्कत नहीं है भेज दीजिए, परीक्षा दिलवा देंगे।


बीते बुधवार को लड़की राजस्व कर्मचारी रिंटू के कमरे पर पहुंच गई। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में आवेदन दिया कि राजस्व कर्मचारी रिंटू ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर फोन किया और लड़की को लेकर थाने पहुंचने को कहा। राजस्व कर्मचारी लड़की को लेकर समस्तीपुर पहुंच, जहां स्टेशन पर मौजूद विभूतिपुर थाने की पुलिस ने दोनों को वहां से थाने ले गई। 


इसके बाद बाबा विभूतिपुर मंदिर में राजस्व कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। राजस्व कर्मचारी के पिता का आरोप है कि उन लोगों को पुलिस ने सूचना तक नहीं दी। परिजनों ने सोची समझी साजिश के तहत उनके बेटे की शादी कराने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजस्व कर्मचारी का बयान नहीं आया है हालांकि, लड़की वालों का कहना है कि लड़के के साथ शादी के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। शादी के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता