ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत: अगवा कर चार दरिंदों ने किया गैंगरेप, दो दिनों तक बनाते रहे हवस का शिकार

SIWAN: सीवान में एक आठवीं की छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। चार बदमाशों ने नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया और फिर दो दिनों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के अचेत होने के बाद

बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत: अगवा कर चार दरिंदों ने किया गैंगरेप, दो दिनों तक बनाते रहे हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: सीवान में एक आठवीं की छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। चार बदमाशों ने नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया और फिर दो दिनों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के अचेत होने के बाद दरिंदों ने उसे सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, बीते 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे आठवीं की नाबालिग छात्रा शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी बीच रास्ते में गांव के ही चार लफंगों ने उसका रास्ता रोका और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। चार आरोपियों में एक का घर आम के बगीचे के बीच है। चारों लड़की को उठाकर वहां ले गए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दो दिनों तक चारों लड़के नाबालिग लड़की के साथ रेप करते रहे।


दो दिनों तक लड़की के साथ रेप करने के बाद जब आरोपियों का मन भर गया तो उन्होंने लड़की को सुनसान जगह पर लाकर छोड़ दिया और चेतावनी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। उधर, लड़की के परिजनों उसे दो दिनों से संभावित जगहों पर तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सुनसान जगह पर बेसुध पड़ी लड़की को बरामद किया गया। होश में आने के बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।


पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले मो. नूर आलम, ददन यादव, विकास साहू और रिंकू मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रिंकू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।