ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार में महापाप: नाबालिग छात्रा को अगवा कर बदमाशों ने एक महीने तक नोंचा, नशे की दवा खिलाकर किया गैंगरेप

BEGUSARAI: बिहार में महापाप हुआ है। यहां बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा को पहले अगवा किया और करीब एक महीनों तक उसे नशे की दवा खिलाकर उसके साथ गैंग रेप किया। होश में आने के बाद लड़की

बिहार में महापाप: नाबालिग छात्रा को अगवा कर बदमाशों ने एक महीने तक नोंचा, नशे की दवा खिलाकर किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में महापाप हुआ है। यहां बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा को पहले अगवा किया और करीब एक महीनों तक उसे नशे की दवा खिलाकर उसके साथ गैंग रेप किया। होश में आने के बाद लड़की किसी तरह से वहां से भार निकली और पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना भवानपुर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, बेगूसराय में नाबालिग छात्रा को अपहरण के बाद बदमाशों ने बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। नशे की दवा खिलाकर बदमाशों ने छात्रा के साथ लगातार 26 दिनों तक गैंगरेप किया। होश आने के बाद पीड़ित छात्रा मौका मिलते ही किसी तरह अपहर्ताओं की चंगुल से भाग निकली। बदमाशों ने लड़की को दोबारा किडनैप करने कोशिश की, तभी डायल 112 की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने चिंताजनक हालत में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक बीते 27 जनवरी से ही छात्रा लगभग आधा दर्जन बदमाशों के चंगुल में फंसी थी और 23 फरवरी को दुष्कर्मियों के चंगुल से भागने में सफल रही। दो वाहन पर सवार होकर बदमाशों ने मुंगेर से बेगूसराय तक छात्रा का पीछा किया लेकिन पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस छात्रा के होश में आने का इंतजार कर रही है और बदमाशों को किसी भी हाल में गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता