ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई डीजे ट्रॉली; पांच लोग झुलसे

HAJIPUR: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे ट्र

बिहार: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई डीजे ट्रॉली; पांच लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक मसूद गांव के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, चक मसूद गांव में आज उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में पांच लोग आ गए, जिनमें चार लोग आंशिक रूप से घायल हुए जबि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


हाजीपुर सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चक मसूद गांव से मूर्ति विसर्जन के लिए डीजे के साथ लेकर लोग निकले थे। गांव में मूर्ति लेकर लोग घूम ही रहे थे, तभी डीजे ट्रॉली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता