Hindi News / news / बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में भारी बारिश...

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Sep 12, 2021, 7:47:59 PM

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी पटना में पिछले दो दिनों से देर रात मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप और रात होते ही बारिश हो जा रही है। समस्तीपुर, पटना, औरंगाबाद, अरवल, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, शेखपुरा और नालंदा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गयी है। अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया गया है। 


बिहार के कई जिलोंं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लगभग आधा दर्जन से अधिक जिलों में बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में ठनका गिरने और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग जारी की है।



समस्तीपुर,पटना, औरंगाबाद, अरवल, मुंगेर,बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, शेखपुरा और नालंदा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है।