Bihar News: बिहार के 80 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को भी दिया जायेगा ट्रेनिंग Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां, जो जीत की राह में बन सकती हैं रुकावट Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य Bihta Airport: रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन, बिहटा एयरपोर्ट में जाएंगे 2 गांव के सैकड़ों मकान
1st Bihar Published by: Updated Fri, 15 Apr 2022 03:19:49 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्कर सक्रिय हैं। पटना में सक्रिय देह व्यापार गिरोह अब उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अवैध तरीके से भारत लाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में उतार रहा है। नेपाल के रास्ते उज्बेकिस्तान की लड़कियों को बिना किसी विजा के बिहार में लाकर उनसे देह व्यापार कराने की बात सामने आई है। बिहार में उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अनैतिक धंधे में उतारने की सूचना के बाद दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट किया है।
हाल के दिनों में दिल्ली में तीन उज्बेकी महिलाओं की दलालों के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। टूरिस्ट विजा पर भारत में प्रवेश कर ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाई गई हैं। बिहार के सीमावर्ती अररिया,किशनगंज और जोगबनी जैसे इलाके में बिना किसी विजा के उज्बेकिस्तान की लड़कियों के भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की सूचना से पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने अररिया, किशनगंज, जोगबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल पुलिस को अलर्ट किया है।
ऐसी जानकारी मिली है कि सीमांचल के इन जिलो में दलाल नए नए तरीके अपना कर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को सीमा पार कराते हैं। दलाल SSB को चकमा देने के ले स्थानीय लोगों की मदद लेते हैं और उज्बेकिस्तान की लड़कियों को पटना और दिल्ली पहुंचा रहे हैं। देह व्यापार के लिए उज्बेकी लड़कियों से 25 हजार रुपये में सौदा तय होता है। व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए गिरोह के सदस्य अपने खास ग्राहकों तक विदेशी लड़कियों को पहुंचाते हैं।
राजधानी पटना और दिल्ली के अलावे देश के दूसरे शहरों में भी गिरोह मोटी रकम लेकर विदेशी लड़कियों को ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। गिरफ्तार उज्बेकी महिलाओं के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसी भी बाते सामने आ रही हैं कि कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो वैध वीजा पर भारत आ तो रही हैं लेकिन वीजा खत्म होने के बावजूद अपने देश वापस नहीं लौट रही हैं।