ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार में सुरक्षित कौन? शातिर चोरों ने महिला दारोगा के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुराकर हो गए फरार

SASARAM: बिहार में आम लोगों की बात कौन कहे, अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शातिर बदमाश अब पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला

बिहार में सुरक्षित कौन? शातिर चोरों ने महिला दारोगा के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुराकर हो गए फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में आम लोगों की बात कौन कहे, अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शातिर बदमाश अब पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने दिल्ली पुलिस में तैनात महिला दारोगा के बंद घर ले लाखों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।


दरअसल, नौहट्टा थाना क्षेत्र के खैरवा खुर्द गांव निवासी दिल्ली पुलिस में पदस्थापित एक महिला सब इंस्पेक्टर के बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात हुई है। बताया जाता है कि नई दिल्ली में स्थापित दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर रश्मि किरण का मकान नौहट्टा थाना क्षेत्र के खैरवा खुर्द गांव में है। घर पर कोई सदस्य नहीं रहते हैं और घर बंद रहता है। 


बंद मकान में चोरों ने हाथ साफ किया तथा गहना, बर्तन, कपड़े एवं पुराने कीमती सामान भी अपने साथ लेकर चले गए। स्थानीय लोगों ने देखा कि घर का खिड़की तथा दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर रश्मि किरण को सूचना दी। नौहट्टा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। महिला पुलिस अधिकारी के मकान में चोरी की वारदात से इलाके के लोगों को भी चोरी का डर सताने लगा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता