ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में कब दस्तक देगा मानसून? जानिए क्या है मौसम विभाग का अपडेट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने तारीख बता दी है कि बिहार में कब मानसून प्रवेश करेगा और लोग

बिहार में कब दस्तक देगा मानसून? जानिए क्या है मौसम विभाग का अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने तारीख बता दी है कि बिहार में कब मानसून प्रवेश करेगा और लोगों को कब झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। 


मौसम विभाग की मानें तो मानसून समय से पहले ही भारत में एंट्री करेगा। 31 मई को केरल में मानसून दस्तक देगा। इसके बाद जून के दूसरे हफ्ते में बिहार में मानसून की झमाझम बारिश होगी और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।


मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिहार में इस बार 13 जून से 18 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। बारिश की फुहारे के साथ सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून एंट्री लेगा। पिछले साल भी मानसून ने 13 जून को पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश किया था।


मालुम हो कि, पिछले साल 19 मई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने एंट्री ली थी. जिसके बाद 9 दिन की देरी से 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था। मौसम विभाग की मानें तो इसके पीछे अल नीनो की सक्रियता थी लेकिन इस साल अल नीनो की स्थिति नहीं है।