ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पिस्टल दिखाकर कारोबारी से दिनदहाड़े लूट लिए 7 लाख

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पशु कारोबारी से हथियार के बल पर सात लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। द

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पिस्टल दिखाकर कारोबारी से दिनदहाड़े लूट लिए 7 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पशु कारोबारी से हथियार के बल पर सात लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, जहानाबाद शहर से पश्चिम स्थित राजा बाजार बाइपास पर मवेशी व्यापरियों से लूट की घटना सामने आई है। नालंदा के रहने वाले पशु कारोबारी अरवल के इब्राहिमपुर मेला में पशु खरीदने जा रहे थे, तभी राजाबाजार के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर एक व्यापारी को पिस्टल की बट से मार कर घायल कर दिया।


अपराधियों ने सरेआम चार मवेशी व्यापारियों से करीब 7 लाख रुपए लूट कर लिए। पशु कारोबारियों ने बताया कि वे लोग पिकअप वैन से इब्राहिमपुर मवेशी हाट जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसे लूटने के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता