ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

बिहार में खेला शुरू ! मांझी ने मंत्रीमंडल में मांगी एक और जगह, कहा - मुझे तेजस्वी बना रहे थे CM

PATNA : बिहार में राजनीतिक संकट अभी भी सही तरीके से खत्म नहीं हुई है। अभी भी क्या होने वाला है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ? रविवार को भले ही सीएम नीतीश कुमार राजद का

बिहार में खेला शुरू ! मांझी ने मंत्रीमंडल में मांगी एक और जगह, कहा - मुझे तेजस्वी बना रहे थे CM
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में राजनीतिक संकट अभी भी सही तरीके से खत्म नहीं हुई है। अभी भी क्या होने वाला है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ? रविवार को भले ही सीएम नीतीश कुमार राजद का साथ छोड़ एनडीए में आकर सरकार गठन कर लिया है। लेकिन, अभी भी इस सरकार को विधानमंडल में बहुमत साबित करना है। ऐसे में इस बहुमत साबित करने से पहले मांझी ने एक बड़ी मांग की है। 


जीतन राम मांझी ने कहा है कि - मुझे इस नई सरकार में एक पद मिला है यह काफी अच्छी बात है। लेकिन,यह हमारी मांग थी मुझे दो मंत्री पद चाहिए। यह पद मिले तो अच्छा है। हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक और मंत्री बनाया जाए। हम चाहते हैं की अनिल जी को भी मंत्री बनाया जाएगा। मैंने इसको लेकर अमित शाह और नीतीश कुमार और  नित्यानंद राय सहित अन्य नेताओं बात की है।


इसके आगे जीतन राम मांझी ने कहा कि - इस सरकार के गठन से पहले महागठबंधन के नेता के तरफ से फोन आया था उनके तरफ से मुझे सीएम बनने तक का न्योता दिया गया था। लेकिन, मैंने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद भी यदि मुझे दो विभाग नही मिला तो यह मेरे साथ अन्याय होगा। इसके अलावा जगह नहीं मिलने पर एनडीए से अलग होने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि - मुझे पैसा और पद से नही तौला जा सकता है। इसलिए मैं एनडीए के साथ हूं।