ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, हथियार के बल पर 13 लाख लूट ले गए बदमाश

CHHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के पास की है। यहां अपराधियों ने एक पार्

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, हथियार के बल पर 13 लाख लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के पास की है। यहां अपराधियों ने एक पार्सल कार्यालय में घुसकर 12 लाख 84 हजार रुपए लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ऑफिस इंचार्ज को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर किया गया है।


दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। 


बता दें कि बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है, बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।