ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR VIDHANSABHA : बिहार में जुटेंगे देश भर के विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश सरकार ने 150 अफसरों की लगाई ड्यूटी

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 150 पदाधिकारी बिहार में होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के लिए बिहार विधानसभा में तैनात होंगे। 20 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक अखि

BIHAR VIDHANSABHA : बिहार में जुटेंगे देश भर के विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश सरकार ने 150 अफसरों की लगाई ड्यूटी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 150 पदाधिकारी बिहार में होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के लिए बिहार विधानसभा में तैनात होंगे। 20 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 85 वें सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के सफल आयोजन और संचालन को लेकर बिप्रसे के इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति चार दिनों तक बिहार विधानसभा सचिवालय में की गई है।


इसको लेकर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया। बिहार में 1982 के बाद जनवरी 2025 में पीठासीन पदाधिकारी का सम्मेलन होगा। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देश के सभी विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति और उपसभापति शामिल होंगे।


वहीं, जिसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा और विधान परिषद में 21 से 23 जनवरी, 2025 के बीच सम्मेलन होना है। इस तरह के सम्मेलन का आयोजन 1982 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राधानंदन झा के कार्यकाल में हुआ था। भवन निर्माण विभाग उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग-अलग चैंबर बनाएगा। विधान परिषद स्थित सभापति के कक्ष में उपराष्ट्रपति के बैठने तो विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए कक्ष बनेगा।


उधर, अन्य पीठासीन पदाधिकारी के लिए अलग-अलग कक्ष तैयार किए जाएंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सम्मेलन में भाग लेने वालों के ठहरने के लिए शहर के बड़े-बड़े होटलों की बुकिंग की गई है। राजकीय अतिथिशाला में भी कुछ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एक निजी होटल के प्रबंधक ने बताया कि विधानसभा में 21 से 23 जनवरी के बीच कार्यक्रम होना है। इसके लिए होटल बुक किया गया है।