ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident News: नवादा जिले में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में परनवादा टेली टोला मोहल्ले के पंकज कुमार और उनकी पत्नी सुषमा देवी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। उनकी 11 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है।

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Road Accident News: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परनवादा टेली टोला मोहल्ले के निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार और उनकी पत्नी सुषमा देवी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, जब यह दुखद घटना घटी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपति की बाइक नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चेता बीघा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पंकज और सुषमा सड़क पर गिरकर वाहन के नीचे आ गए। हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी।


इस दर्दनाक घटना में दंपति की 11 वर्षीय बेटी परी कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी नाजुक स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ घंटे पहले तक सब खुशी के माहौल में थे, लेकिन यह हादसा सब कुछ बदलकर रख दिया।


पंकज कुमार और सुषमा देवी अपने पीछे दो बच्चों – एक बेटा और एक बेटी – को छोड़ गए हैं। पंकज के चचेरे भाई चंदन कुमार ने बताया कि पूरा परिवार एक खुशियों भरे माहौल में जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने परिवार के जीवन को अंधकार में बदल दिया। जैसे ही खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में मातम फैल गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही नेमदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गवाहों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।


स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के चलते हादसों की आशंका जताई। उनका कहना है कि इलाके में सड़क पर अव्यवस्थित पासिंग क्रॉसिंग और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 


नवादा जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से 24 मार्च तक जिले में करीब 10 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है। केवल मार्च महीने में ही 6 से 8 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं।