ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 मार्च को नतीजे जारी हो सकते हैं। टॉपर्स का वेरिफिकेशन जारी है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस?
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Board Result Date : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और संभावना जताई जा रही है कि 28 मार्च 2026 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार किसी भी वक्त परिणाम जारी हो सकता है।


इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 15 लाख 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया और अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।


टॉपर्स का सख्त वेरिफिकेशन जारी

बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स की सूची जारी करने से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया अपना रहा है। संभावित टॉप 20 छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें बोर्ड कार्यालय बुलाया जाएगा। यहां इन छात्रों का विषयवार इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों की टीम उनके ज्ञान का परीक्षण करेगी।


इस प्रक्रिया के तहत छात्रों की हैंडराइटिंग का मिलान उनकी उत्तर पुस्तिकाओं से किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना को खत्म किया जा सके। बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टॉपर लिस्ट पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो।


रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स उपलब्ध रहेंगी:


bseexam.com

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

matricbiharboard.com


छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट्स पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण थोड़ा धैर्य रखें।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

अगर पिछले साल यानी 2025 के रिजल्ट की बात करें तो बिहार बोर्ड ने 29 मार्च 2025 को मैट्रिक का परिणाम घोषित किया था। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था, जो कि काफी संतोषजनक माना गया था।2025 में खुशी कुमारी, रंजन कुमार और राजन मय ने 489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% था। इस बार भी बोर्ड को अच्छे परिणाम की उम्मीद है, हालांकि असली तस्वीर रिजल्ट जारी होने के बाद ही साफ होगी।


छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट के समय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि किसी छात्र को अपने अंक से संतोष नहीं होता है, तो वह स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी दिया जाएगा।


बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी समय पर रिजल्ट जारी करने की कोशिश में है, ताकि छात्रों का अगला शैक्षणिक सत्र बिना देरी के शुरू हो सके। अब सभी की नजरें 28 मार्च पर टिकी हैं, जब लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला सामने आएगा।