ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार

सासाराम में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 2 शिक्षकों की मौत, 10 बच्चे घायल। सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर पटना ले जाया जा रहा था।

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Road Accident : बिहार के सासाराम से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर पटना जा रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।


जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर पटना ले जाया जा रहा था। बस में कई शिक्षक भी सवार थे। जैसे ही बस रोहतास जिले के परसथुआ के पास मोहनिया-आरा पथ पर पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


इस हादसे में जिन दो शिक्षकों की मौत हुई है, उनकी पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव निवासी संजय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी पुनीत कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई, जिससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया है।


वहीं, इस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा चार अन्य शिक्षक भी घायल हुए हैं, जिनमें विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम तेज किया गया।


बताया जा रहा है कि यह सड़क पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुकी है। इससे पहले 16 फरवरी की देर रात आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर नगरांव मोड़ के पास भी एक भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें धान से लदे ट्रक और बालू लदे हाइवा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। उस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।


यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता पर सवाल खड़ा करता है। खासकर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।