1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 15, 2024, 5:34:42 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में कई आईएएस अधिकारियों को सरकार ने नई पोस्टिंग दी है। कुछ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं जबकि कुछ को नई जिम्मेवारी दी गई है। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही साथ सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों, जो पदस्थापना की प्रतिक्षा में थे उन्हें नए जिलों में पदस्थापित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


