ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था BPSC टीचर, बिना बैंड बाजा-बाराती ग्रामीणों ने करा दी शादी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में एक बीपीएससी से चयनीत शिक्षक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों प्रेमी युगल कमरे मे

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था BPSC टीचर, बिना बैंड बाजा-बाराती ग्रामीणों ने करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में एक बीपीएससी से चयनीत शिक्षक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों प्रेमी युगल कमरे में मौजूद थे तभी लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और काफी हंगामे के बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी। मामला औराई थाना क्षेत्र के भलूरा पंचायत के जगौगिला गांव का है।


दरअसल, मीनापुर थाना क्षेत्र के दही पट्टी निवासी युवक का चयन पिछले साल नवंबर में बीपीएससी परीक्षा पास करने के बाद शिक्षक के तौर पर हुआ था। शिक्षक की नियुक्ति जोगलिया के उर्दू मध्य विद्यालय में हुई थी। बीपीएससी पास शिक्षक अपनी मां के साथ जोगलिया में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। इसी बीच पड़ोस की एक लड़की से जान पहचान हुआ और उसके बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।


समय बीतने के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और मुलाकातों का दौर भी शुरू हो गया। लोगों की नजर बचाकर दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। रविवार की रात शिक्षक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके कमरे में पहुंचा था, तभी आसपास के लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ गई। फिर क्या था लोगों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और दोनों पक्षों की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी।