ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सुबह-सवेरे गोली मारकर बाप-बेटे की ले ली जान, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह-सवेरे पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सुबह-सवेरे गोली मारकर बाप-बेटे की ले ली जान, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह-सवेरे पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर्व के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। भोजपुर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव की है।


पूरे मामले पर भोजपुर पुलिस एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक रामाधार यादव और उसका बेटा मुकेश यादव हैं, जो आज सुबह अपने खेत में गेहूं काटने गए थे, तभी इनके परिचित वहां आए और पिता-पुत्र पर गोलियां चला दी, जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। 


एसपी ने बताया कि मृतक के अपने ही पाटीदार से पूर्व से ही विवाद चल रहा था और इस दौरान कई हत्याएं भी हुई थी। जिसमें रामाधार यादव हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था और वह जमानत पर छूट कर बाहर आया था। जहां आज सुबह उसका भतीजा कुछ अन्य अपराधियों के साथ मिलकर दोनों पिता पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे दोनों की मौत हो गई।


इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना के बाद सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं, और तत्काल एक टीम गठन कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता