ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को बारिश का अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। अगले हफ्ते 21 फरवरी से गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में मेघगर्जन

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को बारिश का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। अगले हफ्ते 21 फरवरी से गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होगी और आसपास में बादल छाए रहेंगे। 


मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में शनिवार की देर शाम को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आया है। जिसका प्रभाव 17 और 18 फरवरी को देखा जा सकता है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। लेकिन 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पढ़ते ही 21 फरवरी से बारिश होने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।


वहीं, बादल और बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आसमान से बादल छंटने और हिमालय से बर्फीली ठंडी हवा चलने के कारण एक बार फिर से प्रदेश में ठंड की वापसी होगी। जिस कारण फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है।


उधर, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में और 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं 8 शहरों के अधिकतम तापमान में और 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण आम दिनों के मुकाबले शनिवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.4 और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.4 और अधिकतम