ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

बिहार में एक SP को हुआ कोरोना, जिले में हड़कंप, कई अफसर क्वारंटाइन

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. राज्य में कोरोना के कुल 9618 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस संक्रमण से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. राज्य में कोरोना के कुल 9618 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस संक्रमण से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 394 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. बिहार में एक आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो शाहाबाद के इलाके में एक जिले के SP बताये जा रहे हैं.


बिहार पुलिस महकमे के एक बड़े अफसर एसपी के कोरोना संक्रमित होने की बात कही है. फिलहाल संक्रमित पुलिस अधीक्षक की इलाज कराई जा रही है. माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के टच में आने से एसपी भी संक्रमित हुए हैं.


जिले के एक बड़े प्रशानिक अफसर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए आइसोलेट कर दिया गया है. उनके संपर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है. कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे जायेंगे.


सूत्रों के मुताबिक जो एसपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बीते दिन पटना भी आये हुए थे. एक पत्रकार के श्रंद्धाजलि समारोह में उन्होंने हिस्सा भी लिया था. इस दौरान वह उन्होंने पटना के कई छोटे-बड़े पत्रकारों से मुलाकात भी की थी. एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि एसपी सोमवार को फिर से पटना वाले थे. पटना में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने वाले थे. परंतु सैंपल देने के बाद उन्होंने खुद को पहले से क्वारंटाइन कर लिया था. लिहाजा वह पटना शादी समारोह में शामिल न हो सके.


उधर दूसरी ओर, राज्य के मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. अब प्रशासन उनसे हाल में मिलने वालों की जानकारी जुटा रहा है. हाल ही में मंत्री भोजपुर जिले में भी गए थे. वह भोजपुर के प्रभारी मंत्री के रूप में 19 जून को शहीद चंदन के गांव ज्ञानपुरा गए थे. बीते एक हफ्ते में मंत्री कटिहार के दो दर्जन आयोजनों में शामिल हुए थे. उनके संपर्क में आये एक-एक लोगों की तलाश की जा रही है.


शहीद चंदन के गांव में श्रद्धांजलि के मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार, कई विधायक व भोजपुर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद थे. विनोद सिंह के साथ राजद विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, भाजपा प्रवक्ता संजय टाइगर, माले नेता राजू यादव, मेजर जनरल बीडी राय, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी सिंह, मेजर अगस्त ऋषि, महेंद्र सिंह व बड़ी संख्या में नेता व अन्य लोग थे.

टैग्स