ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: इलाज कराने पहुंची लड़की को बनाया हवस का शिकार, नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप

AURANGABAD: औरंगाबाद से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज करने के नाम पर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी डॉक्टर ने पहले लड

बिहार में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: इलाज कराने पहुंची लड़की को बनाया हवस का शिकार, नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज करने के नाम पर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी डॉक्टर ने पहले लड़की को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके बाद उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने छोला छाप डॉक्टर प्रदीप कुमार को लड़की का इलाज करने के लिए अपने घर बुलाया। डॉक्टर ने व्यस्तता की बात कहकर बाद में आने की बात कही। दोपहर बाद आरोपी डॉक्टर किशोरी के घर पहुंचा और वहां लड़की की जांच करने के दौरान उसकी नीयत खराब हो गई।


लड़की के परिवार वाले अपने काम में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होश में आने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस फरार झोला छाप डॉक्टर को तलाश कर रही है।