ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में दिनदहाड़े 12 लाख की लूट से हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

बिहार में दिनदहाड़े 12 लाख की लूट से हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। युवक सराय बाजार स्थित यूकों बैंक की शाखा में 12 लाख रूपए जमा करने के लिए जा रहा था। सराय बाजार में हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि सराय बजारा के व्यवसाई सोनू चौधरी का मुंशी अजय कुमार सिन्हा सोमवार की सुबह बैंक में रुपए जमा कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सराय बाजार में पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन  अपराधियों ने अजय सिन्हा के रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब अजय ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुंशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


लूट की इस वारदात की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ और सराय थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वाहनों की सघन जांच कर रही है। घटनास्तल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात से इलाके के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता