ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात: बदमाशों ने एक साथ चार घरों को बनाया निशाना : दहशत फैलाने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग

PURNEA : पूर्णिया में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात: बदमाशों ने एक साथ चार घरों को बनाया निशाना : दहशत फैलाने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना में गोली एक महिला के सिर को छूते हुए निकल गई और एक व्यक्ति के हाथ में जा लगी। इस दौरान अपराधी लाखों रुपए के गहने और कैश लूटकर ले गए। 


दरअसल, यह घटना बायसी थानाक्षेत्र के चंकी गांव की है। जहां करीब 20 की संख्या में आए अज्ञात डकैतों ने देर रात करीब 12 बजे मो. नईम, मो. नौशाद, मो. अहिजुल और मो. अरसद के घर पर हमला बोल दिया और घर को चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद महिलाओं को बंधक बनाकर घर की अलमारी को कुल्हाड़ी और हथौड़ी से तोड़ दिया।


बदमाशों ने अलमारी में रखे गहने और कैश लूट लिये। डकैत अपने साथ करीब 10 से 12 भर सोना, दो किलो चांदी और लगभग डेर लाख रुपए कैश लूटकर ले गए और जाते-जाते फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता