ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

बिहार में BJP का ऑपरेशन यादव शुरू, 18 जनवरी को पटना आएंगे मोहन यादव

PATNA: बिहार में भाजपा ने ऑपरेशन यादव शुरू कर दिया है। आगामी 18 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पटना आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वोट बैंक में सेंधमा

बिहार में BJP का ऑपरेशन यादव शुरू, 18 जनवरी को पटना आएंगे मोहन यादव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में भाजपा ने ऑपरेशन यादव शुरू कर दिया है। आगामी 18 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पटना आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए बीजेपी ने उन्हें बिहार बुलाया है। अब उनके जरिए बिहार के यादव वोटरों को साधने की तैयारी की जा रही है। 18 जनवरी को मोहन यादव पटना आ रहे हैं। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 


मध्य प्रदेश के सीएम के पटना आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया जाएगा इसके बाद वे सीधे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल जाएंगे। एसकेएम में श्रीकृष्ण चेतना मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां मोहन यादव को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यादव समाज के बड़े नेता और अधिकारी भी शामिल होंगे। एसकेएम के बाद मोहन यादव बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद सीएम मोहन यादव इस्कॉन टेम्पल जाएंगे। वहां भगवान कृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। 


बता दें कि बिहार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट में यादवों की आबादी सबसे अधिक 14.26 प्रतिशत है। ऐसे में अब यादव वोटर पर सबकी नजर है। किसी भी चुनाव में यादवों को आरजेडी का कोर वोटर माना जाता है। ऐसे में बीजेपी की नजर भी यादव वोटरों पर है। राजद की इसी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए भाजपा ने मोहन यादव को बिहार बुलाया है। अब देखना यह होगा कि चुनाव के नतीजे पर इसका कितना असर देखने को मिलता है।